Watch Video: बच्ची से की एेसी हैवानियत, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sunday, Mar 29, 2015 - 06:09 PM (IST)

सोनीपत (सुनील कुमार): हरियाणा में आखिर कब तक मासूम बच्चियां दरिंदगों का शिकार होती रहेंगी। मासूम बच्चियां कब सुरक्षित होगी। हम आपको एक एेसी दरिंदगी के बारे में बताएंगे, जिसे पढ़ आप भी हैरान रह जाएंगे।

जानकारी अनुसार सोनीपत में नगर कालोनी में एक 4 साल की मासूम बच्ची गत शाम संदिग्ध परिस्थितयों में गायब हो गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सुबह बच्ची को सैक्टर-12 के पास से बरामद किया। बच्ची बेहोशी की हालत में थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सोनीपत सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया।

परिजनों ने बच्ची से रेप की आशंका जताई लेकिन अभी इसकी मैडिकल पुष्टी नही हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertising