धोनी के बाद रैना ने हासिल की ये अनोखी उपलब्धि

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2016 - 10:49 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में मंगलवार को पहले T-20 मैच में विशेष उपलब्धि हासिल कर ली। रैना का यह 50वां अंतरराष्ट्रीय T-20 मैच है और वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तथा दुनिया के 30वें क्रिकेटर बन गए।
 
29 वर्षीय रैना ने अंतरराष्ट्रीय T-20 पदार्पण 1 दिसंबर 2006 को जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। रैना दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों के समूह में शामिल है जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में शतक लगाने की उपलब्धि दर्ज है। इसके साथ उन्होंने T-20 मैचों में 1 शतक और 3 अद्र्धशतक लगाए।
 
रैना से पहले 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने का श्रेय सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हासिल है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न सीरीज तक 55 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 33.29 की औसत से 899 रन बनाए। 
 
बता दें दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है, जिन्होंने 90 मैच खेले हैं। इसके बाद ब्रैंडन मॅक्कुलम (न्यूजीलैंड), मोहम्मद हफीज और उमर अकमल (पाकिस्तान) ने 71-71 मैच खेले हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News