कंदील का शव देखकर फट गया मां-बाप का कलेजा, मेहंदी लगाकर किया अलविदा

Monday, Jul 18, 2016 - 03:03 PM (IST)

लाहौर: पाकिस्तानी सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती कंदील बलौच की उसके ही भाई वसीम द्वारा हत्या कर दिए जाने के बाद उसके पैतृक गांव शाह सदरदीन में अंत्येष्टि कर दी गई। यह गांव डेरा गाजी खान जिले में है। कंदिल के लिए आखी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कंदील को स्थानीय कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। 
 
बेटी को शव को लगातार चुमती रही मां
कंदील का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह लगातर अपनी बेटी के शव को चुमती रही। रिश्तेदार महिलाओं ने स्थानीय परंपरा के अनुसार कंदील के हाथ और पैरों में मेहंदी लगाई। इस मौके पर कंदील के बड़े भाई और दो विवाहित बहनें भी मौजूद थी। इस मौक पर लोगों की भारी भीड़ लगई। कंदील के पिता ने कहा कि वह मेरी बेटी नही बेटा थी। मैंने एक बेटा खोया है। मेरे बेटे उसकी उपलब्धि से खुश नहीं थे। उनकी मदद करने के बावजूद वे उसके खिलाफ थे। 
 
भाई को कर लिया गिरफ्तार
उधर कंदील बलौच के भाई को उन्हें नशीला पदार्थ देकर गलाघोंट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मॉडल की हत्या ने इस्लामिक राष्ट्र में झूठी शान (ऑर्नर किलिंग) को लेकर होती हत्याओं को लेकर बहस को दोबारा जीवित कर दिया है। उनका कत्ल फेसबुक पर उत्तेजक वीडियो पोस्टकर परिवार को ‘शर्मिंदा’ करने की वजह से किया गया है।  26 वर्षीय कंदील के छोटे भाई वसीम को कल देर रात पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले से गिरफ्तार किया गया। बाद में वसीम को मीडिया के सामने लाया गया जहां उसने माना कि उसने पहले अपनी बहन को नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।  
Advertising