मैच से पहले जीवा संग रैना और भज्जी ने ली Selfie, सोशल मीडिया पर की शेयर

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2016 - 03:33 PM (IST)

रांची: पुणे में हुए पहले मैच में श्रीलंका से बुरी तरह हारने के बाद श्रीलंका से दूसरा टी20 मैच कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के होमटाउन रांची में है। इस दौरान सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने धोनी की बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने जिवा के सेल्फी ली और यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

रांची में टीम इंडिया के पहुंचने पर बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमिताभ चौधनी ने पार्टी दी थी। इस दौरान सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने धोनी की बेटी जिवा के साथ सेल्फी ली। 

गौरतलब है कि श्रीलंका ने पहले टी-20 में भारत को पांच विकेट से मात दी थी और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में भारत टीम की ताकत रही मजबूत बल्लेबाजी श्रीलंका के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। 

 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News