फिल्म को लेकर FB पर छलका धोनी को भाई का दर्द

Saturday, Oct 15, 2016 - 05:33 PM (IST)

नई दिल्ली: जहां भारत के बेस्ट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी...इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसने फिल्म को लेकर फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी हैं।

 छलका धोनी के भाई का दर्द
फिल्म में धोनी के मां-पिता से लेकर बहन और दोस्तों के किरदार नजर आ रहा है लेकिन उनके बड़े भाई नरेंद्र इस पूरे फ्रेम से गायब हैं। ऐसे में धोनी की भाई का दर्द फेसबुक पर छलक उठा है। नरेंद्र ने फेसबुक पर लिखा है कि ताल्लुक कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन मिले जो कामयाबी सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं। मेरी खूबी पे रखते हैं यहां अहले जुबां खामोश, मेरे एबो पे चर्चा हो तो गूंगे भी बोल पड़ते हैं।

फेसबुक पर पोस्ट किए स्टेटस
इसके साथ ही अपने दूसरे स्टेटस उन्होंने लिखा, 'यादों की कीमत वो क्या जानें, जो खुद यादों को मिटा दिया करते हैं। यादों की कीमत उनसे पूछिए, जो यादों के सहारे जिया करते हैं। इसके अलावा उन्होंने लिखा, 'जमीं पर रह कर आसमां को छूने की फितरत है मेरी, पर गिरा कर किसी को, ऊपर उठने का शौक नहीं मुझे। ये स्टेट बता रहा है किनों भाई के बीच किस बात को लेकर मनमुटाव है, इस बात की जानकारी तो हमे नहीं है लेकिन हां धौनी के प्रशंसक जरुर इस बात से खफा हैं कि उन्होंने फिल्म में अपने भाई का जिक्र क्यों नहीं किया।

Advertising