फिल्म को लेकर धोनी की ''एक्स गर्लफ्रेंड'' ने सता रहा है एक डर!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2016 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्ली: इन दिनों टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की खूब सुर्खियां बटौर रही है। फैंस भी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान के जीवन की उस अनसुनी कहानी जानने को बेकरार है जिसे वो उनके क्रिकेटिंग करियर के दौरान नहीं जान पाए। एक तरफ जहां धोनी अपनी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लक्ष्मी राय को डर सता रहा है कि कहीं इस फिल्म में उनका जिक्र तो नहीं होगा। 

लोग बेवजह कर रहे हैं मेरे अतीत के बारे में बात
मीडिया से बातचीत के दौरान लक्ष्मी ने कहा कि, मुझे नहीं पता लोग क्यों मुझ से पूछ रहे हैं कि धोनी की बॉयोपिक में नजर आउंगी या नहीं। लक्ष्मी का कहना है 'यह आश्चर्यजनक है कि लोग बेवजह मेरे अतीत के बारे में बात कर रहे हैं। जबकि मैं और धोनी दोनों ही आगे बढ़ चुके हैं, लग रहा है कुछ लोग अभी भी वहीं अटके हुए हैं। फिल्म के बाहर आते ही मुझे भी इसमें घसीट रहे हैं। साल 2008 में चेन्नई जब धोनी चेन्नई के कप्तान थे तब उनका नाम लक्ष्मी राय से जोड़ा गया था। हालांकि धोनी ने इस रिश्ते पर कभी कोई कमेंट नहीं किया। नीरज पांडे की इस फिल्म में धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का जिक्र है। 20 सितंबर को क्रिकेटर एम एस धोनी की बॉयोपिक रिलीज होनी है। 

धोनी और लक्ष्मी का नाम 2008 में जोड़ा गया था
साल 2008 में चेन्नई जब धोनी चेन्नई के कप्तान थे तब उनका नाम लक्ष्मी राय से जोड़ा गया था, जब वह उस आईपीएल टीम की ब्रैंड एंबैसडर थीं, जिसकी कप्तानी धोनी कर रहे थे। हालांकि, धोनी ने कभी लक्ष्मी के साथ रिलेशनशिप के बारे में कमेंट नहीं किया। 

4500 सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 60 देशों के 4500 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, धोनी की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं फिल्म में दिशा पटानी, कियारा आडवाणी, भूमिका चावला और अनुपम खेर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News