पूर्व भारतीय क्रिकेटर को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Sunday, Jun 05, 2016 - 09:32 PM (IST)

कर्नाटक: भारत और मुंबई के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी को आज तड़के दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घावरी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है लेकिन उन्हें कुछ समय निगरानी में रखा जाएगा। मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव डा. पीवी शेट्टी ने इस खबर की पुष्टि की।  
 
शेट्टी ने कहा, ‘‘हां, घावरी को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी आज एंजियोप्लास्टी हुई और डाक्टरों ने कहा है कि उनकी स्थिति स्थिर है।’’ पैंसठ साल के घावरी पश्चिम क्षेत्र अंडर 19 टीम के कोच हैं जो फिलहाल एनसीए क्षेत्रीय अंडर 19 टूर्नामंेट मंे हिस्सा ले रही है। घावरी ने रविवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया।
Advertising