डू प्लेसिस की जगह आॅस्ट्रेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी पुणे में शामिल

Monday, May 02, 2016 - 07:56 PM (IST)

पुणे: आई.पी.एल 9 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन से गुजर रही राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने चोट के कारण आई.पी.एल से बाहर हुए अपने बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस की जगह आॅस्ट्रेलिया के पूर्व ट्वंटी-20 कप्तान जॉर्ज बैली को टीम में शामिल किया है। बैली पिछले वर्ष किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे और उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इस वजह से इस बार की नीलामी में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। उनका बेस प्राइस कीमत एक करोड़ रूपये था।   

 
 
चोटिल खिलाड़ियों से परेशान राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के अब तक 4 बड़े खिलाड़ी आई.पी.एल 9 से बाहर हो चुके हैं। उन खिलाड़ियों में केविन पीटरसन, फाफ डू प्लेसिस, मिशेल मार्श के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पुणे की टीम में केविन पीटरसन की जगह उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया था। 
Advertising