...तो इस कारण विदेश में हो सकता है अगला IPL

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2016 - 12:01 PM (IST)

नई दिल्ली: बी.सी.सी.आई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद के इस बात पर विचार विमर्श करने की संभावना है कि इस लुभावने टूर्नामैंट का 2017 चरण विदेश में आयोजित कराया जाए या नहीं।  

 
 
ठाकुर ने बी.सी.सी.आई के दिल्ली मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आई.पी.एल संचालन परिषद भारत और विदेश में स्थलों को देखेगी। हमें स्थलों की उपलब्धता और वहां के ताजा हालात को देखना होगा। आई.पी.एल 2 बार भारत के बाहर खेला जा चुका है, दोनों बार विधानसभा चुनाव वर्ष में हुआ था। 2009 में लीग पूरे चरण के दौरान दक्षिण अफ्रीका में कराई गई थी जबकि 2014 में यह पहले 15 दिन के लिए संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की गई थी। 
 
 
 
बी.सी.सी.आई के शीर्ष अधिकारी इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं, यह तभी स्पष्ट हो गया था जब बी.सी.सी.आई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने 4 दिन पहले ट्वीट किया था कि अगर एेसा ही होता रहा तो जल्द ही आई.पी.एल देश के बाहर खेला जा सकता है। सकल घरेलू उत्पाद में कमी नहीं होगी। आई.पी.एल अपने शुरूआती वर्ष से ही एक के बाद एक विवाद में फंसा रहा है लेकिन इस साल विभिन्न संस्थाओं द्वारा दायर की गई जनहित याचिकाओं ने इसके कार्यक्रम को अव्यवस्थित कर दिया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News