IPL-9 में टीम से निकाले गए इस भारतीय खिलाड़ी की लगी लॉटरी

Saturday, Feb 06, 2016 - 01:05 PM (IST)

नई दिल्ली: आईपीएल-9 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी शुरू हो गई है। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन इस सीजन के सबसे महंगे क्रिकेटर बने हैं। नीलामी में आज शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के दाम पहले की अपेक्षा गिरे है। 
 
युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। जहां कई खिलाडिय़ों को नीलामी में झटका लगा है तो वहीं एक भारतीय तेज गेंदबाद की इस नीलामी में लॉटरी लगी है। इस गेंदबाज का नाम प्रवीण कुमार है। सुरेश रैना की अगुवाई वाली टीम गुजरात ने 3.5 करोड़ में बोली लगाते हुए उन पर बड़ा दांव लगाया है। प्रवीण कुमार का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। क्रिकेट जानकर भी प्रवीण कुमार के इस प्राइज को सुनकर हैरान हैं।

आपकों बता दें कि आईपीएल में हर टीम में न्यूनतम 16 और अधिकतम 27 खिलाड़ी होंगे जिनमें से अधिकतम नौ विदेशी खिलाड़ी होंगे। हर टीम के पास 66 करोड़ रुपए का बजट है। 
Advertising