मैदान पर खराब व्यवहार के कारण पंजाब के इन 2 खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

Monday, Apr 25, 2016 - 08:35 PM (IST)

हैदराबाद: किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज शॉन मार्श और ग्लेन मैक्सवेल पर शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।   

 
 
आई.पी.एल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि शॉन मार्श और ग्लेन मैक्सवेल दोनों ही ने क्रिकेट सामग्री, कपड़े, मैदान में अभद्रता एवं आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25-25 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
 
 
 
आई.पी.एल में लेवल एक के अपराध के लिए मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम होता है। दोनों खिलाड़ियों को आधिकारिक चेतावनी भी दी गई है। इस मैच में पंजाब को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि पंजाब आई.पी.एल 9 में खराब दौर से गुजर रही है और 5 मैचों में 4 हारकर आखिरी 8वें स्थान पर है।  
Advertising