फिर बढऩे वाली हैं महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें!

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2016 - 05:32 PM (IST)

दुबई:आगामी 9 फरवरी से भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस दौरान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने के बाद नंबर वन पर बने रहने का दबाव भी रहेगा। अगर भारत इस सीरीज को हार जाता है तो उसके हाथ से नंबर वन टी-20 टीम का खिताब भी छिन जाएगा।

भारत को आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आगामी ट्वेंटी-20 श्रृंखला में जीत दर्ज करनी होगी। 
 
भारत ने पिछले हफ्ते आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर सात पायदान की छलांग लगाई थी, अब वह टी- 20 विश्व कप के गत चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ नौ फरवरी से पुणे में तीन मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करेगा। वहीं श्रीलंकाई टीम का लक्ष्य श्रृंखला जीतना होगा जिससे उसे भारत और वेस्टइंडीज को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका मिलेगा। अगर भारत श्रृंखला 3.0 से जीत जाता है तो मेजबान अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखेगा जबकि श्रीलंका सातवें स्थान पर खिसक जाएगा। लेकिन अगर भारत सीरीज 2.1 से जीतेगा तो भी वह अपने पहले नंबर पर कायम रहेगा लेकिन श्रीलंका चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा।   
 
श्रीलंका हालांकि श्रृंखला 3.0 से जीतने पर भारत को शीर्ष स्थान से हटा देगा जिससे महेंद्र सिंह धोनी की टीम सातवें स्थान पर खिसक जाएगी। अगर श्रीलंका सीरीज 2.1 से अपने नाम करता है तो वह छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा जबकि भारत सूची में सातवें स्थान पर खिसक जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News