जब मैच के दौरान लड़की की हरकत से शर्म से पानी-पानी हो गए जहीर

Friday, Oct 07, 2016 - 01:10 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आज अपना 38वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं। भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद जहीर खान का नाम सबसे तेज सफल गेंदबाज में आता है, अपनी यॉर्कर और रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों के मन में डर पैदा करने वाले जहीर का जन्म 7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र में हुआ था। जहीर के जन्मदिन पर आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताने जा रहे हैं जिन्होंने काफी सुर्खियों बटौरी। 

लड़की ने दिया था फ्लाइंग किस
बेंगलुरु में पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए तीसरा टेस्ट मुकाबले के दौरान दिखी थी। पाकिस्तान के पहली पारी में बनाए गए 570 रनों का जवाब देने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ क्रीज पर थे। तभी कैमरा मैच देख रही एक लड़की की ओर घूमा, जहां वो आई लव यू जहीर लिखा पोस्टर लेकर काफी देर से दिखा रही थी। जैसे ही लड़की स्कोर अपडेट करने वाली स्क्रीन पर आई, जहीर खान शर्म से पानी-पानी हो गए। हालाकि युवराज सिंह सहित साथी खिलाडिय़ों के उकसाने के बाद जहीर खान भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने फ्लाइंग किस किया। 

जहीर का था एक्ट्रेस से था अफेयर
जहीर ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन कभी उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी से था। जहीर कभी एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे। शुरू में उन्होंने इस रिश्ते को मीडिया से दूर रखा। जब दोनों कई बार साथ घूमते स्पॉट हुए तो बात सामने आई। चर्चा यहां तक थी कि 2011 वल्र्ड कप के बाद ये जहीर शादी करने वाला है, लेकिन अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबर मीडिया में आ गई। आठ साल के रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद जहीर और ईशा ने इस विषय में कोई बात नहीं की।

Advertising