कोहली और अनुष्का के रिश्तों में आया नया मोड़!

Monday, Feb 08, 2016 - 03:30 PM (IST)

मुंबई: इंडिया टीम के दमदार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन अनुष्का ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया। तब से दोनों में बातचीत बंद है। खबर के मुताबिक इनके रिलेशनशिप में अब नया ट्विस्ट ये है कि विराट कोहली अपनी लेडी लव को किसी भी कीमत पर दूर नहीं जाने देना चाहते हैं। विराट अब अनुष्का को मनाने का मन बना चुके है। 
 
विराट और अनुष्का के एक करीबी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दोनों एक दूसरे के लिए कमिटेड हैं लेकिन शादी को लेकर इन दोनों के बीच परेशानी है। उन्होंने बताया कि इनके बीच अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है. विराट पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो अनुष्का के साथ अपना रिश्ता फिर से पटरी पर ला सकें। करीबी के मुताबिक विराट अब भी अनुष्का को बहुत प्यार करते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में दोबारा वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
 
खबरें यह भी आ रही थी कि ऑस्ट्रेलिया ट्रिप से पहले विराट ने लेडी लव के साथ हॉलीडे भी प्लॉन किया था। लेकिन इसी बीच शादी को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई और ब्रेकअप की खबरें आने लगी। हालांकि विराट और अनुष्का दोनों में से किसी की तरफ से भी ब्रेकअप से जुड़ी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Advertising