आज धोनी तोड़ेंगे सचिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 01:27 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले के ‘परफेक्ट टेन’ का पराक्रम स्थल, कप्तान की महेंद्र सिंह धोनी की विजय गाथा का गवाह और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में भारतीय क्रिकेट टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के अपने अभियान में नया अध्याय जोडऩे के लिये उतरेगी। 

सचिन के नाम है सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड
आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर कप्तान धोनी के पास मौका होगा कि वो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दें। दरअसल सचिन तेंदुलकर भारत की ओर से वनडे में सबसे अधिक छक्‍का लगाने वाले खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से सचिन ने 463 मैच में कुल 195 छक्‍के जडे हैं। जबकि धोनी ने 193 छक्के लगाए हैं और वो सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भारत की तरफ से दूसरे और ओवरऑल छठे नंबर पर हैं। अब सचिन का यह रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है, क्‍योंकि वनडे टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी का बल्‍ला जिस तरह से चल रहा है संभव है न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आज के वनडे मैच में यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News