हार के बाद बोले कप्तान धोनी

Wednesday, Feb 10, 2016 - 12:21 AM (IST)

पुणे : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार की गई पिच पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारतीय विकेट की बजाय ‘इंग्लिश’ विकेट था। मैच के बाद होने वाले कार्यक्रम में धोनी ने कहा कि जिस तरह के विकेट पर हम पिछले एक महीने (ऑस्ट्रेलिया में) खेले हैं उससे यह विकेट पूरी तरह से अलग था। 
 
यह इंग्लिश विकेट की तरह ज्यादा था। उछाल वाली और अलग तरह की पिच थी। विकेट को सही तरह से रोल नहीं किया गया। विकेट को देखते हुए हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए जैसा कि हम खेलते हैं। उनसे पूछा गया कि एक महीने ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद क्या भारतीय परिस्थितियों में ढलना मुश्किल रहा, इस पर धोनी ने कटाक्षपूर्ण जवाब देते हुए कहा, ‘‘भारतीय परिस्थितियों से ज्यादा इंग्लिश पस्थितियां थीं।’’ 
 
धोनी ने कहा कि उन्हें लगा कि अगर 25-30 रन और बनते तो इससे मुकाबला और दिलचस्प हो सकता था। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमाल ने भी धोनी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने पिच पर नई घास देखी तो समझ गए कि ‘‘टॉस महत्वपूर्ण होगा।’’ 
Advertising