धोनी का सबसे बड़ा राज आया सामने, जानिए जीत के बाद क्यों उखाड़ते हैं स्टंप

Sunday, Mar 13, 2016 - 02:29 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर मैच जीतने के बाद विकेट उखाड़ लेते हैं। लेकिन इसके पिछे राज क्या है शायद यह किसी को नहीं पता होगा। भारत की मेजबानी में होने वाल टी 20 विश्वकप के लिए भी उन्होंने इसी तरह स्टंप्स उखाडने की उम्मीद जताई है।
 
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धोनी ने एक कार्यक्रम में कहा आमतौर पर मैं कोई सीरीज या टूर्नामेंट जीतने के बाद स्टंप्स उखाड़ता हूं। उम्मीद करता हूं कि इस बार विश्वकप में भी आप मुझे स्टंप्स निकालते हुए देखेंगे।'' धोनी से यह पूछे जाने पर कि स्टंप उखाडऩे के पीछे उनका मकसद क्या होता है।
 
इस सवाल पर धोनी ने कहा कि यह उनके रिटायरमेंट प्लान का हिस्सा है। यह अच्छी बात है कि उन्‍होंने काफी स्टंप एकत्र कर लिए है। हालांकि यह उन्‍हें नहीं पता है कि वह किस मैच से कौन सा स्‍टंप उखाड़कर लाए हैं। इसलिए वह रिटायरमेंट के बाद में सभी मैचों के वीडियो देखकर पता लगाएंगे कि कौन से मैच में कौन सा स्‍टंप उखाड़ा है। जिससे उनका समय आसानी से बीतेगा। धोनी ने कहा कि वह स्टंप पर किसी तरह का मार्क नहीं लगाते। 
Advertising