अनुष्का संग घर बसाएंगे विराट कोहली?

Friday, Aug 28, 2015 - 07:50 PM (IST)

कोलंबो: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों विराट ने नया घर खरीदा है और अब वो नए घर के लिए शॉपिंग कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो किचन के लिए बरतन खरीदते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा, ''नए घर के लिए क्रॉकरी शॉपिंग। कोलंबो में बहुत प्यारी चीजें हैं।'' 

कुछ समय पहले विराट ने अनुष्का को अपनी फैमिली से भी मिलवाया था। उस वक्त अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन लगता है कि अब दोनों जल्द ही घर बसा लेंगे। काफी समय तक इन्होंने अपनी दोस्ती का जिक्र मीडिया के सामने नहीं किया लेकिन पिछले कुछ वक्त से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कैमरे के सामने भी एक दूसरे के साथ काफी सहज नजऱ आ रहे हैं।
 
अनुष्का जल्द ही करण जौहर की ''ए दिल है मुश्किल'' में नजऱ आएंगी जिसमें उनके साथ एश्वर्या राय और रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे। इस साल अनुष्का की तीन फिल्में एक के बाद एक आई थी जिसमें एनएच10, बॉम्बे वेलवेट और दिल धड़कने दो शामिल हैं। इसके अलावा 2014 के अंत में वह आमिर खान की पीके में भी नजऱ आई थी। अनुष्का कहती हैं "मुझे छुट्टी की ज़रुरत थी। एक के बाद एक चार फिल्में रिलीज़ हुई हैं, अब जाकर थोड़ा आराम मिला है। अब करण की फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं"
 
वहीं कप्तान विराट होहली तीन टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका के दौरे पर हैं। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। पहले दिन भारतीय टीम सिर्फ 15 ओवर ही खेल पाई। खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 50 रन बना लिए थे। इससे पहले दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। 
Advertising