धोनी हैं क्रिकेट वल्र्ड के नंबर-1 ब्रांड, सचिन-विराट हैं कोशों दूर

Monday, Jul 27, 2015 - 01:26 PM (IST)

खेल डेस्क: लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग ने वल्र्ड के टॉप-100 मार्केबल खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इकलौते क्रिकेटर हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और उभरते ब्रांड विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं। रोचक बात यह है कि धोनी ने लियोनेल मैसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डा व वल्र्ड के सबसे अमीर एथलीट फ्लॉयड मेवेदर सहित कई दिग्गज स्पोट्र्स स्टार्स को पीछे छोड़ा है। इस लिस्ट में वे 9वें नंबर पर हैं। वहीं इस सूची में स्वीस टेनिस लेजैंड रोजर फेडरर नंबर-1 पर तथा गोल्फर टाइगर वुड्स नंबर-2 पर हैं।  
 
टॉप-20 में ये हैं धोनी से पीछे-
10. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल)    
11. कोबे ब्रायंट (बास्केटबॉल)
12. मारिया शारापोवा (टेनिस)
13. लियानेल मैसी (फुटबॉल)
14. यूसेन बोल्ट (एथलीट)
15. नेमार (फुटबॉल)
16. एंडी मरे (टेनिस)
17. केई निशिकोरी (टेनिस)
18. डेरिक रोज (बास्केटबॉल)
19. फ्लॉयड मेवेदर (बॉक्सर)
20. सेरेना विलियम्स (टेनिस)
Advertising