भारत है इसलिए फल फूल रहा विश्व क्रिकेट: अनुराग ठाकुर

Monday, Sep 19, 2016 - 12:54 PM (IST)

नई दिल्ली: बी.सी.सी.आई. ने ‘ऐतिहासिक’ शुरुआत का वादा करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) के वैश्विक प्रसारण अधिकारों के 10 साल के आबंटन के लिए खुली निविदा प्रक्रिया की घोषणा की। यह ऐसा कदम है जो लोढा समिति की व्यावसायिक करार में पारदॢशता संबंधित सिफारिशों के मुफीद है। बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में घोषणा की, ‘‘हम आई.पी.एल. वैश्विक मीडिया अधिकार (टी.वी. और डिजीटल) के लिए अगले 10 साल के लिए निविदा प्रक्रिया की घोषणा कर खुश हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आई.पी.एल. अब सबसे तेजी से आगे बढऩी वाली, दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है और यह दुनिया में छठी सबसे लोकप्रिय लीग है इसलिए जब हम अगली निविदा प्रक्रिया की घोषणा कर रहे हैं तो हमारे लिए इसे पारदर्शी बनाना सबसे अहम है क्योंकि यह विश्व क्रिकेट के इतिहास में ऐतिहासिक बोली होने वाली है।’’ इस समय आई.पी.एल. के मीडिया अधिकार सोनी पिक्चर्स नैटवर्क इंडिया (एस.पी. एन.आई.) के पास हैं और यह करार आई.पी.एल. के 2017 में अगले चरण के बाद खत्म हो जाएगा।

इस निविदा में टी.वी. और डिजीटल के लिए अलग-अलग पैकेज की पेशकश की गई है जिसमें 2018-2027 के लिए भारतीय उपमहाद्वीप के टी.वी. अधिकार, 2018-2022 के लिए भारतीय उपमहाद्वीप के डिजीटल अधिकार, टी.वी. प्रसारण में 5 मिनट की देरी के अधिकार शामिल हैं। बी.सी.सी.आई. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण जौहरी ने बोली लगाने के लिए समय सीमा के बारे में बात करते हुए कहा कि 18 अक्तूबर निविदा खरीदने की अंतिम तारीख होगी और 25 अक्तूबर बोलियों को जमा करने की आखिरी तारीख होगी।

Advertising