बिंद्रा बने सैंट्रम ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन
punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2016 - 01:16 PM (IST)

मुंबई: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एशियन ऑप्रेशन) के पूर्व कार्यकारी निदेशक जसपाल बिंद्रा को सैंट्रम ग्रुप का कार्यकारी चेयरमैन घोषित किया गया। बिंद्रा ने घरेलू वित्तीय सेवा उद्योग में उस समय प्रवेश किया है जब वैश्विक बैंक भारत में अपनी नीतियों में बदलाव कर रहे हैं। बताते चलें कि बिंद्रा को विदेशी बैंकों में काम करने का 30 वर्ष का तजुर्बा है।
इतना ही नहीं सूत्रों ने बताया कि बिंद्रा ही नहीं बल्कि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के अग्रणी पंक्ति के अधिकारियों ने भी सैंट्रम समूह में उच्च पदों पर नियुक्ति के लिए हामी भरी है। सेंट जेवियर्स कोलकाता से पढ़े बिंद्रा भारत में जन्मे पहले निदेशक हैं जो वैश्विक स्तर के वित्तीय उद्योग के क्षेत्र में उच्च स्तरीय पदों पर आसीन हैं।