पुदीना - चिलचिलाती गर्मियों के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक औषधि

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 01:57 PM (IST)

ठंड का समापन हो चुका है और अब चिलचिलाती गर्मियों से मुकाबला करने का समय आ गया है। तापमान के तेजी से बढ़ने, गर्म हवाओं के बोलबाले और पारे के ऊपर चढ़ने के कारण गर्मियों के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। इसके अतिरिक्त अपच, लू लगना इत्यादि जैसी गर्मी की समस्याओं की चपेट में प्रायः सभी आ जाते हैं। ऐसे में यदि शरीर के प्रतिरक्षा स्तर में कमी आ जाती है तब फ्लू, जाॅन्डिस एवं टायफायड जैसे संक्रमण का होना आम बात है।

इन सब का सर्वश्रेष्ठ उपचार आयुर्वेद में संभव है। यह प्राचीन चिकित्सा प्रणाली शताब्दियों से आधुनिक वैज्ञानिक औषधियों की अपेक्षा कहीं अधिक प्रभावी रहती है। आयुर्वेद एक ऐसा विज्ञान है, जो पिछली कई पीढ़ियों से हमें विरासत में मिलता आ रहा है। सामान्य रुप से प्रचलित बीमारियों (कभी-कभी असामान्य भी) से सुरक्षा के लिए वर्षों से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद की पांडुलिपियों में पुदीने को ग्रीष्मकाल में गर्मियों से राहत पाने के एक उत्कृष्ट विकल्प के रूप में परिभाषित किया गया है। इससे पाचन प्रणाली की समस्याओं को भी दूर करने में मदद मिलती है। पुदीने की पत्तियों प्रत्येक रसोई के लिए एक अनिवार्य सामग्री है। यह न सिर्फ सभी प्रकार के व्यंजनों को विशिष्ट रूप से स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि इसके स्वास्थ्य संबंधी अनेक फायदे भी हैं।

पुदीने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 3000 वर्ष पुरानी है एवं इसे एक वंडर हब वंडर हब वंडर हब के तौर पर मान्यता प्राप्त है, जो मानव पाचन प्रणाली के लिए लाभदायक है। इसमें एंटीआॅक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूटिंएंट्स की भरमार है, जो हमारे पेट में जादुई असर करती है। पुदीने में उपस्थित मेंथाॅल पाचन के लिए आवश्यक एंजाइम्स को उत्प्रेरित करता है, पेट की पेशियों को रिलैक्स करता है और इस प्रकार यह अपच व अजीर्ण  की संभावना को कम कर देता है। यह पेट में होने वाले मरोड़ को शांत करने के लिए भी जाना जाता है एवं इसमे एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या का भी समाधान छिपा हुआ है। ये सभी लाभ एक एकल हर्ब पुदीने में समाहित हैं, जो पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। 

डाबर पुदीन हरा एक कैपस्यूल में पैक पुदीने के सभी पोषक तत्वों का सम्मिश्रण है। यह अपच, गैस एवं पेट दर्द जैसी पेट की समस्याओं पर शानदार असर दिखाता है। यह पेट की टीस, गैस एवं सीने में जलन जैसी पेट की समस्या के लिए विैश्वसनीय व फास्ट-एेक्शन समाधान है। डाबर पुदीन हरा स्वस्थ व सुकूनदायी गर्मियों के लिए प्राकृतिक, सुरक्षित एवं फास्ट-ऐक्शन उपचार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए