Pokeman Go का बाजार में तहलका, 2 दिन में करोड़ों तक पहुंची कंपनी की वैल्यू

Thursday, Jul 14, 2016 - 02:08 PM (IST)

टोक्यो: एक मोबाइल गेम ‘पोकेमन गो’ ने 2 दिन में कम्पनी निन्टेंडो लि. का मार्कीट कैप लगभग 50,000 करोड़ रुपए बढ़ा दिया। कम्पनी ने इस गेम को 8 जुलाई को अमरीका में लॉन्च किया था।

फिलहाल यह अमरीका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मार्कीट में भी उपलब्ध है। महज 2 दिन में 5 प्रतिशत एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गेम को डाऊनलोड कर चुके हैं। लोग रोजाना औसतन 43 मिनट यह गेम खेल रहे हैं। इतना ही नहीं इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या ङ्क्षडटग एप टिंडर से ज्यादा और ट्विटर के बराबर हो गई है।
 

Advertising