रूबेन बंधु ब्रिटेन में सबसे रईस, हिंदुजा दूसरे स्थान पर

Monday, Apr 25, 2016 - 09:29 AM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में जारी की गई रईसों की वार्षिक सूची में इस बार शीर्ष पर भारत में जन्मे 2 भाई हैं। हिंदुजा बंधु इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। धनाढ्य हस्तियों की सूची में लंदन ऑक्सफोर्ड हवाई अड्डा और लंदन हैलीपोर्ट के मालिक मुम्बई में जन्मे संपत्ति कारोबारी डेविड और सिमॉन रूबेन शीर्ष पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 13.1 अरब पौंड है।

उनके बाद दूसरे स्थान पर 13 अरब पौंड की संपत्ति के साथ हिंदुजा बंधु हैं। एक और भारतीय मूल के कारोबारी लक्ष्मी एन. मित्तल 7.12 अरब पौंड संपत्ति से 11वें स्थान पर हैं। इसके अलावा अनिवासी भारतीय लॉर्ड स्वराज पाल एवं परिवार 74 करोड़ पौंड से 154वें स्थान पर रहे।

Advertising