सर्राफा बाजार में तेजी बरकरार

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2016 - 11:05 AM (IST)

नई दिल्ली: बीते सप्ताह भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में निरंतर दूसरे सप्ताह तेजी का रख बना रहा और इसकी कीमत 26 माह के उच्च स्तर 30,885 रुपए प्रति 10 ग्राम की उंचाई पर जा पहुंची। ब्रिटेन के जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ से अलग होने के निर्णय के बाद शेयर और मुद्रा बाजार में भारी उथल पुथल रहा और सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा की मांग बढ़ी। 
 
इसके अलावा रुपए के विनिमय दर में भी गिरावट हुर्अ जो 4 माह के निम्न स्तर 67.96 रुपए प्रति डॉलर के स्तर तक चला गया। इस गिरावट के कारण सोने का आयात और महंगा हो गया जिसके कारण बहुमूल्य धातुआें की कीमतों की तेजी को बल मिला।  चांदी की कीमत भी 42,000 रूपए प्रति किलो के महत्वपूर्ण स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया।  
 
मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारी धारणा मजबूत रही। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में वर्ष 2008 के बाद की सर्वाधिक तेजी देखी गई। ब्रिटेन में लोगों ने यूरोपीय संघ को छोडऩे का अपना निर्णय सुनाया, उसके बाद बाजार में भारी उथल पुथल के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा मांग बढ़ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,358.54 डॉलर प्रति औंस की उंचाई को छूने के बाद सप्ताहांत में 1,317.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जो मार्च 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 17.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News