इस शख्स के भविष्य बताने का तरीका कर देगा आपको शर्म से पानी-पानी

Saturday, Oct 01, 2016 - 05:03 PM (IST)

बीजिंग: आपने आज तक कई पंडितों को लोगों का भविष्य बताते हुए देखा होगा। कुछ पंडित जहां हाथ देखकर भविष्य बताते हैं, वहीं कुछ माथा देखकर भविष्य के बारे में बता देते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका भविष्य बताने का तरीका काफी अनोखा है। 

सोशल मीडिया पर हो रही है तेजी से वायरल
चीन से पोस्ट की गई एक वीडियो इनदिनों वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक बूढ़ा व्यक्ति महिला के छाती को छूकर भविष्य बताने का दावा कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैसाखी लिए हुए एक बूढ़ा आदमी महिला के कपड़े में हाथ डालकर उसका भविष्य बता रहा है।

इस वीडियो को लोगों की मिल रही हैं कड़ी प्रतिक्रिया
इस वीडियो में महिला उदास नजर आ रही है। आस पास खड़े लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरीके पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों का कहना था कि ये सब ग्राहक खोजने के तरीके हैं वहीं कुछ का कहना था कि ये बहुत अजीब है।

Advertising