चीन ने बनाया पानी में तैरने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान

Sunday, Jul 24, 2016 - 07:40 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने वन क्षेत्रों में लगी आग पर काबू पाने और समुद्री मिशनों के लिए काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा एम्फिबियस विमान तैयार कर लिया है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक एजी 600 नामक इस विमान के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है और विमान प्रेक्षक इसे चीन के लिहाज से मील का पत्थर मान रहे हैं।  
 
एम्फिबियस विमान हवा में उड़ान भरने के साथ-साथ समुद्र में भी चलने में सक्षम होते हैं। विमान बनाने वाली चीन की सरकारी कंपनी एवियशन इंडस्ट्री कारपोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) के उप महाप्रबंधक गांग रूगुआंग के अनुसार लगभग बोइंग 737 के आकार वाला यह विमान अब तक का सबसे बड़ा एम्फिबियस विमान है। विमान के विकास और निर्माण के लिए सरकार की अनुमति वर्ष 2009 में मिली थी। 
 
विमान की खासियत
यह समुद्री विमान हवा में भी उड़ सकता है। 
यह एक उड़ान में 4500 किमी. की दूरी तय कर सकता है।
53.5 टन के भार के साथ उड़ान भरने में सक्षम है।
विमान 20 सेकेंड में 12 टन पानी जमा करने की क्षमता रखता है।
Advertising