खेल खेल में एक लड़के ने दाग दीं 100 से अधिक गोलियां

Wednesday, Aug 24, 2016 - 07:05 PM (IST)

बीजिंग: चीन में आठ साल के एक लड़के ने खेल-खेल में चार साल की एक बच्ची के शरीर में 100 से अधिक गोलियां दागकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन ने खबर दी है कि हुनान प्रांत के एक गांव मंे नौ अगस्त को जियोजीमी लड़की को इस लड़के ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर घायल कर दिया जो उसे मकान के दूसरे तल पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहा था।
 
लड़की के पिता ने कहा कि लड़का दूसरे बच्चों को डराकर भगानेे की कोशिश के तहत एक बंदूक ले आया। उनकी बेटी को गोलियां लगीं क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी। जियोजीमी को घायल देखकर दूसरे बच्चे उसकी मदद के लिए दौड़े। उसने जियोजियांग मोर्निंड हेराल्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि चार घंटे की सर्जरी के बाद भी इस लड़की के शरीर में 100 से अधिक गोलियां हैं।
Advertising