गर्लफ्रेंड के इंतजार में 10 दिन से एयरपाेर्ट पर बैठा ये शख्स, बना मजाक(Pics)

Tuesday, Aug 02, 2016 - 07:12 PM (IST)

बीजिंगः अलेक्जेंडर पीटर किर्क नाम का 41 साल का एक शख्स पिछले 10 दिन से चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा हुआंगहुआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठा हुअा है। हॉलैंड के रहने वाले अलेक्जेंडर का कहना है कि वह यहां अपनी 26 साल की ऑनलाइन गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा है। 

अलेक्जेंडर का कहना है कि वह कथित गर्लफ्रेंड झांग से एक एप्प के जरिए मिला था, जहां उन दाेनाें का प्यार परवान चढ़ा। वह उसने झांग से मिलने के लिए हॉलैंड से चीन अा गया, लेकिन यहां काेई भी उसे लेने नहीं अाया। उसने एयरपाेर्ट अधितारियाें के कहने के बावजूद 10 जिन तक वहां से जाने से  भी इंकार कर दिया। लेकिन फिर तबीयत खराब हाेने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि 10 दिन एयरपाेर्ट पर इंतजार के बाद उसे चीन के स्थानीय लाेगाें की सहानुभूति भी मिली है। 

हालांकि इस मामले में झांग का कहना है कि उसे लगा कि यह एक मजाक है। इसके बाद उनकी बात नहीं हुई और अलेक्जेंडर एयरपाेर्ट अा गया। वह दूसरे प्रांत में सर्जरी के लिए गई हुई थी। इसलिए उसका फाेन भी बंद अा रहा था। वहीं साेशल मीडिया पर लाेग इस शख्स का खूब मजाक बना रहे हैं। लाेगाें का कहना है कि चीन में ताे काेई भी चीज़ सही नहीं मिलती, ताे वाे यहां क्या लेने अाया। वहीं एक अन्य ने कहा कि वह जरूर पागल हाेगा, भला काेई एेसे क्याें करेगा।

Advertising