4 साल की बच्ची पर दागीं 100 गोलियां, फिर भी जिंदा!(Pics)

Thursday, Aug 25, 2016 - 02:10 PM (IST)

पेइचिंग: चीन में 8 साल के एक लड़के ने खेल-खेल में 4 साल की एक बच्ची जियोजीमी के शरीर में 100 से अधिक गोलियां दाग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हुनान प्रांत के एक गांव में रहते लड़की के पिता ने कहा कि लड़का दूसरे बच्चों को डराकर भगाने की कोशिश के तहत एक पैलेट गन ले आया। 

उनकी बेटी को गोलियां लगीं क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी। जियोजीमी को घायल देखकर दूसरे बच्चे उसकी मदद के लिए दौड़े। उसने कहा कि 4 घंटे की सर्जरी के बाद भी इस लड़की के शरीर में 100 से अधिक गोलियां हैं।

Advertising