छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 607 नए मामले, 10 की मौत

Thursday, Jan 14, 2021 - 11:33 PM (IST)

रायपुर, 14 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 607 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और 10 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। राज्य में इस महामारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,92,091 हो गई है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 72 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 607 मामले आए। इनमें रायपुर जिले के 127, दुर्ग के 81 और बिलासपुर के 73 मरीज़ शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।
उन्होंने बताया कि छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,81,136 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 7,418 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 3,537 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,894 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में इस बीमारी से 746 लोगों की मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising