पितृ पक्ष में इन चीजों का जरूर करें दान, ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति

Wednesday, Sep 22, 2021 - 03:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदी पंचांग के अनुसार 21 सितंबर इस वर्ष का पितृृ पक्ष आरंभ हो चुका है, जो 6 अक्टूूबर को समाप्त होगा। सनातन धर्म के पितृ पक्ष नामक ये काल अत्यंत पावन माना जाताा है। अतः इसलिए इस दौरान न केवल श्राद्ध कर्म किया जाता है बल्कि साथ ही साथ इस दौरान दान पुण्य भी किया जाता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पावन काल में पितर यमलोक से धरती पर आते हैं और अपने परिजनों द्वारा किए गए श्राद्ध कार्य को स्वीकार करते हुए  उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान किन चीज़ों का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है तथा पितरों की कृपा प्राप्त होती है। 

भोजन का दान या आमान्नदान
पितृ पक्ष के दौरान भूखे, गरीब और जरूरत मंद ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए। मगर अगर ऐसा कर पाना संभव न हो तो भोजन की सामग्री या आटा, चावल, दाल, सब्जी, धी, गुड़, नमक आदि का दान दे सकते हैं। मान्यता के अनुसार इसे सीधा या आमान्न दान के नाम से जाना जाता है। 

वस्त्र दान
पितृ पक्ष के दौरान पितरों के पहनने के योग्य वस्त्र जैसे धोती, कुर्ता, गमछा आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान जूता, चप्पल, छाता आदि का भी दान करना चाहिए, मान्यता है ये कार्य करने से पितृ दोष और राहु-केतु के दोष से मुक्ति मिलती है।    

काले तिल का दान
पितृ पक्ष में काले तिल और अक्षत का अधिक महत्व रहता है। इनकी मदद से पितरों को तर्पण किया जाता है। कहा जाता है इससे पितृ संतुष्टि पाते हैं तथा पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घी और गुड़ का दान
पितृ पक्ष में गृह कलेश से मुक्ति के लिए घी और गुड़ का दान करना उत्तम रहता है। ध्यान रहे घी, गाय का होना चाहिए। 

Jyoti

Advertising