चाणक्य नीति: सामने वाले की योग्यता देख न करें ऐसा कार्य

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 03:51 PM (IST)

आचार्य चाणक्य का जन्म करीब 300 ईसा पूर्व में हुआ माना जाता है। महान राजनीतिज्ञ अौर कुटनीतिज्ञ होने के साथ-साथ इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना व चन्द्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पाटलिपुत्र से संबंध होने के कारण उसे इन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया। नितिशास्त्र व अर्थशास्त्र के पितामह  आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सामने वाले की योग्यता देखकर उससे शत्रुता नहीं करनी चाहिए।

 

न ज्यायसा समेन वा।

 

व्याख्या : अपने से अधिक शक्तिशाली और समान बल वाले से शत्रुता न करें। यदि राजा ऐसा अनुभव करे कि सामने वाला शत्रु अधिक शक्तिशाली है या उसी के समान बलशाली है तो उससे शत्रुता नहीं करनी चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News