चाणक्य नीति: खास लोगों को वश में करने हेतु अपनाएं, ये गुप्त मंत्र

Tuesday, Aug 02, 2016 - 09:30 AM (IST)

अर्थशास्त्र अौर राजनीति के पितामाह आचार्य चाणक्य को जीवन और मनुष्य के व्यवहार की गहरी परख थी। उन्होंने अपने जीवन दर्शन में ऐसे सिद्धांत बनाए जो एक मनुष्य को दूसरे के लिए उपयोगी बना सकते हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को वश में करके हम उनसे कार्य करवा सकते हैं। यहां चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिनको सरलता से वश में किया जा सकता है। आइए जानें लोगों को वश में करने के गुप्त मंत्र-


* लालची व्यक्ति को सरलता से वश में किया जा सकता है। उसे सदैव धन की लालसा होती है। उसकी प्राप्ति के लिए वह सही-गलत का भेद नहीं करता जिसके कारण उसे धन देकर वश में किया जा सकता है।

 

* चाणक्य के अनुसार अंहकारी व्यक्ति दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास करता रहता है। इस प्रकार के व्यक्ति को वश में करने के लिए उसके सामने हाथ जोड़कर उसे सम्मान देना चाहिए। जिससे वह खुश होकर वश में हो जाएगा।

 

* मूर्ख व्यक्ति को वश में करने के लिए उसने अनुसार कार्य करना चाहिए। उसकी तारीफ करने पर वह हमारे वश में रहेगा अौर हमें परेशान नहीं करेगा।


* बुद्धिमान व्यक्ति को वश में करना कठिन होता है परंतु उसे वश में करने के लिए हमें भी बुद्धिमता से कार्य करना चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति के सम्मुख नीतियों अौर ज्ञान की बातें करके वश में किया जा सकता है।

 

* किसी व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार अौर  मधुर वाणी का प्रयोग करके भी वश में किया जा सकता है।

 

* लालची और मौकापरस्त लोगों को उनकी मनचाही वस्तु देकर वश में किया जा सकता है। इस प्रकार के लोगों का मनोरथ सिद्ध नहीं होता तो ये छोड़कर चले जाते हैं।

 

 

Advertising