चाणक्य नीति: इन सातों को नींद से जगाना पड़ सकता है भारी

Thursday, Jul 21, 2016 - 03:22 PM (IST)

आचार्य चाणक्य ने जीवन की प्रत्येक स्थिति के लिए भिन्न-भिन्न नीतियों का निर्माण किया है। यदि व्यक्ति उन पर अमल कर ले तो सुखी जीवन यापन कर सकता है। व्यक्ति जीवन में ऐसे कार्य करता है, जिसके कारण उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है परंतु चाणक्य की बातों का अनुसरण करके इनसे बचा जा सकता है। आइए जानें वह कौन से कार्य हैं, जिन्हें भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

 

* आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति को नींद से नहीं जगाना चाहिए क्योंकि उसे जगाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति जागने पर बेकार की बातों में समय खराब करते हैं अौर इन्हें समझा पाना मुश्किल होता है।

 

* किसी सांप को जगाने या छेड़ने से मृत्यु का संकट पैदा हो सकता है। वह आपको डंक मार सकता है। 

 

* राजा या बड़े अधिकारी को जगाने पर उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इन्हें नहीं जगाना चाहिए।

 

* सोता हुआ शेर दिखाई दे तो उसे न तो छेड़ें अौर न ही नींद से जगाना चाहिए। ऐसा करने पर वह झपट कर व्यक्ति को मार सकता है।

 

* छोटे बच्चे को नींद से जगाने पर वह रोना शुरु कर देता है। जिसके कारण उसे उसकी मां के इलावा संभालना मुश्किल हो जाता है।

 

* किसी के कुत्ते को जगाना या छेड़ना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर वह काट सकता है। कुत्ता अनजान लोगों को देख कर भौंकना आरंभ कर देता है इसलिए ऐसा कार्य न करें।

 

* डंक मारने वाले जीव को छेड़ने या नींद से जगाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वह आपको काट सकता है, जिसके कारण मृत्यु भी हो सकती है।

 
Advertising