बड़े काम के हैं आचार्य चाणक्य के ये खास टिप्स

Saturday, May 28, 2016 - 12:49 PM (IST)

आचार्य चाणक्य का जन्म करीब 300 ईसा पूर्व में हुआ माना जाता है। महान राजनीतिज्ञ अौर कुटनीतिज्ञ होने के साथ-साथ इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना व चन्द्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पाटलिपुत्र से संबंध होने के कारण उसे इन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया। नितिशास्त्र व अर्थशास्त्र के पितामह  आचार्य चाणक्य ने राजनीति अौर कुटनीति के अतिरिक्त भी आम जनमानस के जीवन को सफल बनाने के बहुत सारे उपाय बताएं हैं।

 

- आचार्य चाणक्य के अनुसार कर्ज इंसान को कभी भी प्रसन्न नहीं रहने देता। मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन कर्ज ही है। खुशहाल व सुखी जीवन यापन करने के लिए किसी से कभी भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। कर्जदार इंसान हर समय इन्हीं बातों से दुखी रहता है की वो लिए गए कर्ज को चुकाएगा कैसे इससे उसके आज के साथ-साथ आने वाला कल भी बर्बाद हो जाता है। जबकि अपने आज के बारे में सोचकर जीवन को समृद्ध बनाया जा सकता है।

 

- विद्या ही मनुष्य की सबसे अच्छी अौर सच्ची मित्र है। सौंदर्य अौर यौवन कुछ समय उपरांत ढल जाता है लेकिन विद्या ही एक ऐसी पूंजी है जो व्यक्ति का साथ कभी नहीं छोड़ती।

 

- कारोबार में मुनाफे से संबंधित राज किसी अन्य इंसान को नहीं बताने चाहिए। ऐसा करने से आपका आर्थिक अहित हो सकता है। व्यवसायिक राज अपने तक सीमित रखना ठीक होता है। 

 

- कोई भी कार्य अारंभ करने से पहले स्वंय से कुछ प्रश्नों के उत्तर जान लें- क्या आप सच में ये कार्य करना चाहते हो? आप ये कार्य क्यों करना चाहते हो?  इन प्रश्नों के उत्तर सकारात्मक होने पर ही काम शुरु करें।

 

- कई बार इंसान स्वंय के भय से भी घबरा जाता है। ऐसी स्थिति बहुत बुरी होती है। यदि कोई बात भयभीत कर रही हो तो उसका सामना करके उसे खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Advertising