साधारण होकर सम्राट बनने की चाह रखने वाले अवश्य पढ़ें, चाणक्य की ये नीतियां

Wednesday, Dec 02, 2015 - 12:54 PM (IST)

आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध हैं। जो व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चलता है वह कभी भी अपने जीवन में बुरे दिनों का सामना नहीं करता। उनके द्वारा बताई गई नीतियों का अनुसरण करके साधारण बालक चंद्रगुप्त और अशोक सम्राट बन गए। आप भी साधारण होकर सम्राट बनने की चाह रखते हैं तो इन नीतियों को अपने जीवन में अपनाकर अपना नुकसान आप करने से बचें-
 
बेवकूफ व्यक्ति से ज्ञानवर्धक बातों का आदान- प्रदान करने से समय बर्बाद होता है क्योंकि मूढ़ कभी दूसरों की बात समझना ही नहीं चाहते। व्यर्थ में उनसे वाद-विवाद बढ़ता है जिससे स्वयं का नुकसान होता है।
 
चरित्रहीन और बुरे आचरण वाली महिला का पालन-पोषण जो पुरूष करता है उसे अपने जीवन में बहुत सारी परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को सदा धन की लालसा होती है और धन को पाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। इस तरह की महिलाओं से दूरी बनाएं रखें।
 
आलसी, कामचोर व्यक्ति भाग्य को दोष देकर दुख की बातें करते रहते हैं। स्वयं को सुधारने का प्रयास नहीं करते। इस तरह वह अपना नुकसान तो करते ही हैं जो लोग उनके साथ रहते हैं उन्हें भी दुखों का सामना करना पड़ता है। 
 
बलवान के पास सदा बुद्धि नहीं होती लेकिन बुद्धिमान बहुत ताकतवर होता है। सदा बुद्धिमान से मित्रता बनाए रखने में बहुत लाभ है।
 

जीवन में जब भी प्रतिकूल परिस्थितियां आएं सहनशीलता से उनका सामना करें। ऐसा करने से दरिद्रता को भी दूर किया जा सकता है। 

Advertising