जीवन में कभी भी असफल नहीं होंगे पढ़ें, चाणक्य के अमर वाक्य

Saturday, Nov 21, 2015 - 11:14 AM (IST)

* दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुंदरता है।

* हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर होता है, यह कड़वा सच है।
 
* अपने बच्चों को पहले 5 साल तक खूब प्यार करो। 6 साल से 15 साल तक कठोर अनुशासन और संस्कार दो। 16 साल की आयु से उनके साथ मित्रवत व्यवहार करो।
 
* आपकी संतति ही आपकी सबसे अच्छी मित्र है। 
 
*  दूसरों की गलतियों से सीखो। अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ेगी।
 
*  किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए। सीधे वृक्ष और व्यक्ति पहले काटे जाते हैं।
 
* अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब भी उसे जहरीला दिखना चाहिए वैसे दंश भले ही न हो पर दंश दे सकने की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते रहना चाहिए। 
 
* कोई भी काम शुरू करने से पहले 3 सवाल अपने आपसे पूछो मैं ऐसा क्यों करने जा रहा हूं? इसका क्या परिणाम होगा? क्या मैं सफल रहूंगा?
 
* भय को नजदीक न आने दो अगर यह नजदीक आए तो इस पर हमला कर दो यानी भय से भागो मत इसका सामना करो।
 
* काम का निष्पादन करो, परिणाम से मत डरो।
 
* सुगंध का प्रसार हवा के रुख का मोहताज होता है पर अच्छाई सभी दिशाओं में फैलती है।
 
*  ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बसता है। अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ।
 
* व्यक्ति अपने आचरण से महान होता है जन्म से नहीं।
 
* ऐसे व्यक्ति जो आपके स्तर से ऊपर या नीचे के हैं उन्हें दोस्त न बनाओ।
 
* अज्ञानी के लिए किताबें और अंधे के लिए दर्पण एक समान उपयोगी हैं।
 
* शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। शिक्षित व्यक्ति सदैव सम्मान पाता है। शिक्षा की शक्ति के आगे युवा शक्ति और सौंदर्य दोनों ही कमजोर हैं।
Advertising