कार की टक्कर से उछलकर गिरा जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय,मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 03:09 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप) : गत देर रात फेज-9 स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सामने एक पजैरो कार की जबरदस्त टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक हरजीत सिंह चमकौर साहिब के गांव मनजीतपुरा का निवासी था और यहां मोहाली में जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था।

 

हरजीत सिंह गत देर रात डेढ़ बजे बाइक पर फेज-9 में एक रेस्टोरैंट से खाने का आर्डर लेकर फेज-11 की ओर जा रहा था। जब वह पी.सी.ए. स्टेडियम के नजदीक पहुंचा तो स्टेडियम से तेज रफ्तार में निकली पजैरो कार ने उसे हिट कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक काफी दूर जाकर गिरा। उसे जी.एम.सी.एच.-32 पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

पहले पिता के साथ खाना खाया
हरजीत सिंह (25) फेज-11 में किराए पर रह रहा था। गत रात उसके पिता भी आए हुए थे। उन्होंने फेज-9 स्थित एक ढाबे पर रात को एक साथ खाना भी खाया। इसके बाद हरजीत काम पर गया था।  पुलिस ने इस हादसे के संबंध में पजैरो कार चालक पवनदीप सिंह निवासी फेज-10 मोहाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News