युवा कांग्रेस नेता और सोशल मीडिया इंचार्ज पर डंडों से किया हमला

Saturday, Dec 29, 2018 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): युवा कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ सोशल मीडिया इंचार्ज पर सैक्टर- 46 मार्कीट में शुक्रवार शाम 10-15 अज्ञात लोगों ने डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने घायल को सैक्टर-16 अस्पताल में पहुचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान सैक्टर- 45 निवासी विनायक बांगिया के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार विनायक किसी काम से सैक्टर-46 मार्कीट गया हुआ था। यहां अचानक पीछे से कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि विनायक की अपने जानकार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते ही उस पर हमला किया गया है। सैक्टर-34 थाना पुलिस केस की जांच में जुटी थी। 

bhavita joshi

Advertising