चरस तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tuesday, Sep 19, 2017 - 07:41 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): चरस सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने जीरी मंडी के पास नाका लगाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद निवासी मेघराज के रूप में हुई। मलोया थाना पुलिस ने मेगराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने जीरी मंडी के पास नाका लगा रखा था। नाके पर आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। पुलिस जवानों को शक हुआ और पीछा कर मेघराज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 250 ग्राम चरस बरामद हुई।

Advertising