नाबालिगा को भगा कर शादी करने वाला युवक गिरफ्तार

Tuesday, Aug 21, 2018 - 01:26 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): पुलिस स्टेशन बलौंगी के अधीन आते गांव जुझार नगर की रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार किए गए युवक का नाम लखविन्द्र सिंह बताया जाता है जो गांव समाणा का रहने वाला है। सोमवार को दोनों लड़का-लड़की को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। 

 

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने लड़के को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि नाबालिगा ने अपने परिजनों के पास जाने से इंकार कर दिया। इस पर नाबालिगा को जालंधर स्थित नारी निकेतन में भेज दिया गया। 

 

पुलिस स्टेशन बलौंगी से एस.एच.ओ. मनफूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर लखविन्द्र सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-363 तथा 366 तहत केस दर्ज किया था। बाद में पता चला कि लखविन्द्र सिंह ने उस नाबालिग लड़की के साथ शादी कर ली जिस के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


 

pooja verma

Advertising