डी.जे पर नाचते समय हुई बहस, चाकू से घोंपकर युवक की हत्या

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 10:19 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): देर रात पुराना पंचकूला स्थित खड़क मंगोली में डी.जे पर नाचते समय एक युवक की कुछ लड़कों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कर्ण(25) निवासी खड़क मंगोली के रूप मेंं हुई है।  सैक्टर-5 थाना पुलिस मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार कर्ण की पत्नी काजल ने बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे उसका पति शौच जाने के लिए घर से बाहर गया था और वह सो गई थी। जब देर रात उसकी आंख खुली तो उसका पति घर नहीं लौटा था। वह उसे तलाशते हुए रवि के घर पहुंची, जहां डी.जे. बज रहा था। वहां पर काफी लङ़के डांस कर रहे थे। उन लङ़कों में से शिकायतकत्र्ता कुछ लड़कों को जानती थी।


डांस करते हुई कहासुनी
शिकायतकत्र्ता के देखते-देखते डांस करते समय उसके पति कर्ण की उनसे कहा-सुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को थप्पड़, मुक्के और लात-घूंसे मारेे। इसी दौरान किसी लङ़के ने उसके पति के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से उसका पति लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। नीचे गिरने पर भी सभी लड़के उसे लात-घूसों से मारते रहे।


कर्ण को घग्गर नदी की तरफ झाङियो मे गिराकर दिया
आरोपियों ने कर्ण को उठाकर घग्गर नदी की तरफ झाङिय़ों में गिरा दिया और भाग गए। जब शिकायतकत्र्ता  ने चीखने चिल्लाने व उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मृतक की पत्नी पूरी रात सुबह 4 बजे तक पति के शव के पास ही बेसुध पङ़ी रही और सुबह घर जाकर ससुर व जेठ को बताया। उन्होंने उसके साथ मौके पर जाकर देखा। वहां काफी भीड़ इक्कठा हो गई थी।

उसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि जब सभी आरोपी पति को पीट रहे थे, उस समय गौरव व कुज्जा वगैरा के पास भी चाकू थे। शायद उनमें से ही किसी ने उसके पति को चाकू मारा हो। सूचना पाकर सैक्टर-5 थाना की पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मौके पर फोरैंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने घटना स्थल की जांच की, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। सूत्रोंं की मानें तो कुछ लड़कों को पुलिस ने राऊंडअप किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News