सैक्टर-25 में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Saturday, Jul 24, 2021 - 12:21 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-25 स्थित कालोनी  के घर में एक युवक ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को फंदे से उतारा और सैक्टर 16 जनरल अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वरिंदर के रूप में हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी की टैंशन में वरिंदर ने फंदा लगाया है। मृतक की पत्नी अपने मायके सैक्टर-52 में रहती है। सेक्टर 11 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी सैक्टर-52 निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद किसी कारण से बहू मायके रहने लगी। इसके चलते बेटा परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। 

ashwani

Advertising