20 मई को शहर पहुंचेंगे यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा, करेंगे धवन से मुलाकात

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़(वार्ता) : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 20 मई को चंडीगढ़ आएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के अनुसार यह दोनों नेता उनसे यहां मिलने आ रहे हैं तथा बाद में उनका यहां एक संवाददाता सम्मेलन को भी सम्बोधित करने का कार्यक्रम है। 

असंतुष्टों की इस तिकड़ी का मिलन राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम होगा, ऐसे में जब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा 350 सीटों का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रही है।  उल्लेखनीय है कि यशवंत सिन्हा भाजपा छोड़ चुके हैं तथा शत्रुघ्न सिन्हा और धवन भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। 

यशवंत सिन्हा ने जहां भाजपा छोड़ कर ‘राष्ट्र मंच’ का गठन कर लिया है वहीं धवन ने भी पार्टी से बागी होकर चंडीगढ़ में ‘जनकल्याण मंच’ गठित कर लिया है। तीनों ही नेता आपस में अच्छे दोस्त बताए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News