यमुनानगर-करनाल रेल लाइन की मंजूरी मिलने पर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 09:13 PM (IST)

चंडीगढ (बंसल): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर-करनाल रेल लाइन की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रेल लाइन की स्वीकृति से जिले के लोगों की एक पुरानी मांग पूरी हुई है। यह परियोजना पूरी होने से यमुनानगर समेत पूरे प्रदेश की उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।

 


शिक्षा मंत्री ने कहा कि यमुनानगर एक औद्योगिक जिला है और रेल मार्ग स्वीकृत होने से यहां के उद्योग व व्यापार को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 883 करोड़ की यह परियोजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। इसके लिए उन्होंने कई बार केंद्र सरकार व केंद्रीय रेल मंत्री से संपर्क किया।
कंवरपाल ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में यमुनानगर की अनदेखी की गई, लेकिन मौजूदा केंद्र और राज्य सरकारों ने इस जिले के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यमुनानगर में मैडीकल कालेज को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कालेज का भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।


विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर-करनाल रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने से यमुनानगर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह रेल लाइन बनने के बाद जहां यमुनानगर और करनाल के बीच की दूरी कम होगी, वहीं यहां के व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों को दिल्ली जाने के लिए सीधा मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे यमुनानगर के साथ-साथ रादौर, लाडवा और इंद्री जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News