यामाहा फैसिनो मिस दीवा-2016 के लिए हुआ ऑडिशन, मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

Saturday, Jul 02, 2016 - 08:37 AM (IST)

चंडीगढ़, (एकता):यामाहा फैसिनो मिस दीवा-2016 के लिए शुक्रवार को शहर में ऑडिशन हुआ। इसमें शहर की कई लड़कियों ने भाग लिया। जज के तौर पर मॉडल अंजलि रावत, फैशन डिजाइनर पूजा तलवार व पंजाबी अभिनेत्री वामिका गाबी शामिल रहे। 

 

ऑडिशन के लिए कैट वॉक, इंट्रोडक्शन टैलेंटिड राऊंड में प्रतिभागियों को परखा गया। सभी से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे गए जिसके बाद कुछ प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस मौके पर अभिनेत्री वामिका गाबी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस ऑडिशन का भाग बनकर बेहद अच्छा लगा।  

 
Advertising