कर्मियों ने निगम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, दोबारा नौकरी पर रखने की मांग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 12:20 PM (IST)

पंचकूला (मुकेश): नगर निगम से अब 249 कर्मचारियों को नगर निगम की प्रशासक सुमेधा कटारिया ने निकाल दिया है। प्रशासक ने सोमवार को ठेकेदार के जरिए रखे गए इन कर्मचारियों को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। घाटे में चल रहे नगर निगम की आय बढ़ाने और बची हुई रकम को पक्के कर्मचारियों के लिए सुरक्षित रखने के चलते यह फैसला लिया गया है। 

 

कर्मचारियों ने एकाएक छुट्टी करने के फैसले का विरोध करते हुए निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। नगर निगम की प्रशासक ने पिछले 15 दिन में सभी कर्मचारियों का डाटा मांगा था, जिसमें सभी विंग में कितने कर्मचारी रखे गए हैं और कितने अधिक हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई गई। 

 

249 ठेकेदार के जरिए रखे हैं, कर्मचारी अधिक पाए गए, जिन्हें आज निकाल दिया गया। इन निकाले गए कर्मचारियों में 11 चौकीदार, 107 हैल्पर, 8 जेई, 30 माली, चार बंदर पकडऩे वाले, 12 पीएन, 7 ड्राइवर, 30 सफाई कर्मचारी, एक जोनल एक्सटेंशन ऑफिसर, ट्रॉली हैल्पर शामिल है। इन कर्मचारियों को महीने में लगभग 40 से 45 लाख रुपए वेतन दिया जा रहा था। 

 

सरकार की ओर से नगर निगम को अपनी आय और खर्चे खुद ही करने के लिए कहा गया है, 31 मार्च के बाद नगर निगम को सरकार की ओर से फंड मिलने बंद हो जाएंगे, जिस कारण नगर निगम ने अपने खर्चों को कम करने की कवायद शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News