8वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 08:36 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): सैक्टर-23 आई.टी. पार्क में एक निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अवधेश के रूप में हुई है। शुक्रवार रात वह अपने मामा के लड़के धर्मेंद्र के साथ सोने के लिए इमारत की 8वीं मंजिल पर चला गया। 

 

सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने अवधेश को नीचे मृत अवस्था में देखा। शोर सुनने के बाद धर्मेंद्र नीचे पहुंचा तो उसने देखा कि अवधेश की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है की रात में अवधेश टायलेट करने के लिए उठा था और उसे नींद में दीवार दिखाई नहीं दी और जिस कारण वह नीचे गिर गया। 

 

सूचना पाकर एस.एच.ओ. नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। सहन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनोंं को सौंप दिया। अवधेश मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां पर करीब 2 साल से लेबर का काम कर रहा था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News