राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तरह फ्लॉप होगा हाथ जोड़ो अभियान: डा. संजय शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि परिवारवाद ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ घपलों और घोटालों का हाथ है, इसलिए कांग्रेस के हाथ से कोई हाथ नहीं मिलाना चाहता। देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप रही है और कांग्रेस का हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी कामयाब नहीं होने वाला है।

 

 


डा. शर्मा ने बताया कि हरियाणा में नौकरियों के रेट निर्धारित करने वाली कांग्रेस का भाजपा पर किसी भी तरह का आरोप लगाना बेबुनियाद है। कांग्रेस के समय प्रदेश में लूट और खसूट का बोलबाला था। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता था और न ही नौकरी मिलती है और ना ही ट्रांसफर होते थे। कांग्रेस के कुशासन से हरियाणा में माहौल इतना खराब हो चुका था कि जनता ने भाजपा की ईमानदार मनोहर सरकार लाकर कांग्रेस का सफाया कर दिया।
 

 

 

लोगों के घर बैठे हो रहे हैं काम
डा. संजय शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार में अंत्योदय का उदय हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र के जरिए लोगों के घर बैठे काम हो रहे हैं। डा. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय जो पर्ची और खर्ची चलती थी उसे मनोहर सरकार ने खत्म कर दिया है। आज हरियाणा में पारदर्शी तरीके से योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। गरीब परिवारों को चिरायु योजना का लाभ देकर उनकी जिंदगी को भाजपा सरकार ने सुरक्षित किया है।
 

 

 

कांग्रेस के समय खाद के लिए किसानों पर बरसती थीं लाठियां
डा. शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने समय को याद करें जब किसानों पर खाद के लिए लाठियां बरसाई जाती थी। प्रदेश में बिजली पानी के लिए हाहाकार मचता था। कांग्रेसियों के पास कहने को कुछ बचा नहीं है इसलिए वे बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। हरियाणा की समझदार जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। हरियाणा की ईमानदार मनोहर सरकार के समय में किसान हो या मजदूर सभी संतुष्ट है। किसानों को हर तिमाही 2000-2000 रुपए मिल रहे हैं। किसान बिजली और खाद को लेकर परेशान नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अब हरियाणा बदल रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News